गम्हरिया में स्कूल की लापरवाही के कारण जाम में फंसे रहे राहगीर, लगी वाहनों की कतार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर गम्हरिया सालडीह मोड़ के पास संचालित एक निजी विद्यालय द्वारा बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ा.

स्कूल में पार्किंग का कोई व्यवस्था नहीं होने और स्कूल मुख्यमार्ग किनारे ही अवस्थित होने की वजह से सोमवार को मुख्यमार्ग जाम हो गया. इस कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया.

इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं मुख्यमार्ग पर वाहनों की कतार लग गयी. लोगों के अनुसार स्कूल में दिनभर में तीन-चार बार अलग-अलग वर्ग की कक्षा चलती है. हर बार छुट्टी के समय मुख्यमार्ग जाम हो जाता है.

मामले को लेकर लोगों द्वारा उपायुक्त से भी शिकायत कर सड़क जाम से मुक्ति दिलाने की गुहार लगायी गयी है. इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होने का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!