कांड्रा थाना प्रभारी ने व्यवसायियों को अपने संस्थान में सुरक्षा उपकरण लगाने का दिया निर्देश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आये दिन पड़ोसी जिलों में अपराधियों द्वारा सोना-चांदी के व्यापारियों को लक्षित कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिये जाने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गयी है.

मामलों को गंभीरता से लेते हुए कांड्रा थाना पुलिस द्वारा कांड्रा तथा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बड़े संस्थानों को नोटिस भेज अपने संस्थान में सुरक्षा उपकरण लगाने का निर्देश दिया गया.

कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू द्वारा भेजे गये नोटिस में कहा गया है कि आये दिन सूचना मिल रही है कि पड़ोसी जिलों में अपराधियों द्वारा सोना-चांदी के व्यापारियों को लक्षित कर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है, जिसमें जान-माल की काफी क्षति हो रही है.

मामलों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के मद्देनजर से अपने दुकान की ग्रील गेट पर चैन, सिकड़ के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाकर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि अपराधकर्मियों के द्वारा किसी घटना को आसानी से अंजाम नहीं दे सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!