ग्रामीणों को मिलेगी अनियमित विद्युत आपूर्ति से मुक्ति, रायबासा सबस्टेशन से छह पंचायत को बहाल होगी बिजली

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के कई ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही अनियमित विद्युत आपूर्ति से मुक्ति मिलेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रक्रिया पूरी होते ही गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के रायबासा सबस्टेशन से छह पंचायत को विद्युत आपूर्ति की जायेगी.

जेइ कुणाल प्रजापति ने बताया कि फिलहाल यशपुर व चामारू पंचायत के कुछ गांवों को सबस्टेशन से जोड़ा गया है, जहां कुछ अंतराल पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है. वहीं रामचंद्रपुर ग्रीड से 33 हजार केवीए बिजली प्राप्त कर उसे करनडीह गिद्दीझोपड़ी में आपूर्ति की जा रही है.

इन पंचायतों में की जायेगी आपूर्ति
यशपुर, चामारू, ईटागढ़, नवागढ़, डुडरा, जयकान

खराब मौसम की वजह से काम हो रहा प्रभावित
श्री प्रजापति ने कहा कि संबंधित पंचायतों में विभिन्न जगहों के सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जा रही. सभी को एक साथ ले आया जायेगा. फिलहाल लगातार हो रही बारिश की वजह से काम प्रभावित हो रहा है. मौसम साफ होते ही कार्य में तेजी लाया जायेगा.

गांवों में जर्जर पोल व तार बदलने की चल रही प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों पूर्व बिजली आने के बाद से पोल व तार को बदला नहीं गया है इससे वे जर्जर हो गये है. जर्जर पोल व तार से दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए गांवों में नया पोल व कवर तार लगाने का काम जारी है.

पहाड़ी क्षेत्रों में अलग से होगा सबस्टेशन की स्थापना
श्री प्रजापति ने बताया कि जिले में कई ऐसे भी गांव है, जो पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से विद्युत आपूर्ति में परेशानी आती है. इसको देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में अलग से सबस्टेशन बनाने की योजना है. इसके साथ ही 12 सबस्टेशन तथा तीन ग्रीड के लिए प्रस्ताव विभाग को दिया गया है. स्वीकृति मिल जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी.

रायबासा सबस्टेशन से गांवों में विद्युत आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को सुविधा होगी. वर्तमान में अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशानी हो रही है. खासकर छात्रों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इससे ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी : पार्वती सरदार, मुखिया, यशपुर पंचायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!