
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज प्रेमचंद्र मार्डी जयपाल सिंह मुंडा खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित हुए.
रांची में झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा राज्य के पूर्व खेल मंत्री सह समन्वय समिति सदस्य बंधु तिर्की के देखरेख में आयोजित झारखंड के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का समागम कार्यक्रम के दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह आईपीएस सरोजिनी लकड़ा, ओलंपियन मनोहर टोपनो, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सुमराय टेटे, सावित्री पूर्ति, जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, मुक्केबाज अरूणा मिश्रा की उपस्थिति में श्री मार्डी को सम्मानित किया गया.
श्री मार्डी स्कूल जीवन के समय से ही तीरंदाज से जुड़कर तत्कालीन बिहार राज्य के लिए कई पदक प्राप्त कर चुके है. उनके द्वारा 1987 से ही पिंड्राबेड़ा मैदान में तीरंदाजी में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देना शुरू किया.
इसी क्रम में 2001 में बीर सिदू कान्हू आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर पिंड्राबेड़ा की स्थापना किया. उनके केंद्र में प्रशिक्षण लेने के लिए जमशेदपुर से भी खिलाड़ी आते है. 1987 से अब तक श्री मार्डी खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देते आ रहे है.
