
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दस अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर वोनडीह में पाइप लाइन से जलापूर्ति योजना का पानी टंकी के रैयतदार परिवार के सदस्यों ने आपत्ती प्रकट किया.
परिवार के सदस्य डॉक्टर महतो ने बताया कि जलापूर्ति के लिए जिस जगह पर पानी टंकी निर्माण करवाया गया है. वह उनके पुरखों की खतियानी जमीन है. उस वक्त जमीन अधिग्रहण को लेकर उन्हें किसी प्रकार की नोटिस नहीं दिया गया था और ना ही कोई मुआवजा मिला है.
श्री महतो ने कहा कि पहले रैयतदार परिवार को मुआवजा दिया जाये. उसके बाद ही पाइप लाइन का काम शुरू करने की अपील की गयी. इसको लेकर परिवार के सदस्य शीघ्र ही संबंधित पदाधिकारियों से मिलेंगे.
इस संंबंध में बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पानी टंकी निर्माण कई वर्ष पूर्व हुई है. उस वक्त रैयतदारों के साथ क्या बात हुई है. यह जानकारी नहीं है. फिलहाल पाइप लाइन बिछाने को लेकर लोगों से चर्चा की गयी है.
वहीं समाजसेवी दुर्गा सिंह मुंडा ने बताया कि पाइप लाइन से जलापूर्ति निर्माण को लेकर गांव में बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा योजना में सहयोग करने की बात कही गयी है.
कृष्णापुरवासी योजना का सहयोग करने को तैयार है, लेकिन उससे पहले रैयतदार परिवार के सदस्य डॉक्टर महतो द्वारा लगाया जा रहा आरोप की जांच हो, ताकि वास्तविकता का पता चल सके.
