
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसवां, झारखंड. सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन व पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन चांडिल प्रखंड के धातकीडीह स्थित अपने मामा घर (ननिहाल) पहुंचे. उनके आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट और मुस्तेद और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
झारखंडी संथाल परंपरा (परिवारिक रस्म) पुर्वजों के अनुसार घर में किसी सदस्य के निधन के बाद श्राद्धकर्म संपन्न होने पर मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके जाती है और कम से कम एक रात वहीं बिताती है.
इससे आदिवासी संथाल समाज (जिवी राडेज) अर्थात आत्मा को शांति के लिए इसी परंपरा के निर्वाह को दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन अपने पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ मायके पंहुची.
उनके द्वारा निभाये गये परंपरा को लोग झारखंडी संस्कृति की मिसाल बताते है. इस अवसर पर गुरुचरण किस्कू, चारूचांद किस्क, दिलिप किस्कू, बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राजू किस्कू, कासिम किस्कू, मोतीलाल सोरेन आदि उपस्थित थे.
