
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-खरसावां पीडीएस दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष फुलकांत झा ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंप विभिन्न मांगों से अवगत कराया. साथ ही अपनी मांगों को लेकर एक अगस्त को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की जानकारी दी.
श्री झा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में एनएफएस का 11 महीनों का कमीशन बकाया भुगतान, पीडीएस दुकानदारों का स्वास्थ्य बीमा, दुकानदारों के आकस्मिक निधन पर तत्काल श्राद्ध कर्म के लिए तीन लाख रुपये का भुगतान करने, ग्रीन कार्ड का बकाया 19 माह का कमीशन भुगतान करने, दुकानदारों को भाड़ा, ई पोश आदि खर्च के लिए तीन हजार प्रति माह भुगतान करने, पीडीएस में शिक्षित युवाओं की बहाली करने आदि शामिल हैं.
इसके अलावा जुलाई माह का खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ाने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि बारिश होने, श्रावणी मेला तथा कृषि कार्य की वजह से लाभुक खाद्यान्न उठाव नहीं कर पा रहे है. इसकी वजह से दुकानों में जुलाई माह का खाद्यान्न बच गया है. इसको देखते हुए वितरण करने की तिथि को 14 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की गयी, ताकि शत प्रतिशत लाभुकों तक अनाज पहुंच सके.
