
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाया जायेगा. इसके लेकर शीघ्र ही पहल शुरू की जायेगी. आदर्श विद्यालय बनाने को लेकर प्रस्ताव देने से पूर्व शनिवार को झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे.
साथ ही स्कूल की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान प्रभारी एचएम ने बताया कि स्कूल में करीब डेढ़ हजार बच्चे अध्ययनरत है. कमरों के अभाव में बच्चों को दो पाली में पढ़ाना पड़ रहा है. इसके अलावा शौचालय की कमी है.
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ महतो ने तत्काल इसकी जानकारी डीइओ को देते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की डॉ महतो ने कहा कि शीघ्र ही शिक्षामंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराया जायेगा, ताकि स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने की प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो.
इस दौरान जिला संगठन सचिव अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, उदय मार्डी, देव मार्डी, देवलाल महतो, सरोज मुखर्जी, अनिल सोरेन के अलावा स्कूल के आशीष कुमार रवि, पुष्कर सुमन, सितेश हलदार, भूदेव महतो, अनिल सिंह, धीरेन्द्र निवारी, अश्वनी कुमार, शैलेन्द्र मार्डी, आशीष रंजन, अमित सर, छबि रानी महतो, नेहा कंडुलना, पूर्णिमा हेंब्रम, संजय कुमार सिंह, छाया रानी, इंदु प्रसाद, श्वेता सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.
