
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-खरसावां जिले के खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र में औचक छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध बालू लदा दो हाइवा को पकड़कर कागजात की मांग की गयी.
इस क्रम में चालक द्वारा दिखाया गया चालान में बालू को घाटशिला ले जाने का जिक्र किया गया था, जबकि चालक को हाइवा मालिक द्वारा उक्त बालू को गम्हरिया में खाली करने को कहा गया था.
हाइवा मालिक द्वारा फर्जीवाड़ा किये जाने को लेकर टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस दौरान एक वाहन का चालक पकड़ा गया, जबकि दूसरा चालक आधार कार्ड लाने के नाम पर फरार हो गया.
मामले को लेकर दोनों चालक के खिलाफ कांड्रा में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं दूसरे चालक की खोजबीन में पुलिस जुट गयी है.
