खराब उपकरण देने से भड़के झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुकान में किया प्रदर्शन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित हेवेल्स नामक दुकान से खरीदा गया उपकरण कुछ घंटे में ही खराब होने से ग्रामीण भड़क गये. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में दुकान पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया. श्री माझी ने बताया कि आमडीह के हरीश माहली नामक छात्र द्वारा बुधवार को उक्त दुकान से मल्टीमीटर की खरीददारी की गयी थी, जो घर ले जाते-जाते खराब हो गया.

इसको बदलने के लिए जब हरीश दुकान पहुंचा तो दुकान संचालक द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार कर दुकान से भगा दिया गया. इसकी सूचना पाकर झामुमो कार्यकर्ता दुकान पर पहुंच प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया.

इस संबंध में दुकान संचालक मोहित केडिया ने कहा कि दुर्व्यवहार जैसी कोई बात नहीं है. हमने ग्राहक को दूसरा सामान देने या फिर पैसा वापस करने की पेशकश की, लेकिन वे खराब सामान को दुकान में छोड़ वापस चले गये.

प्रदर्शन करने वालों में झामुमो नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी, उदय मार्डी, ओड़गा हेंब्रम समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!