
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. लगातार विभाग व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई पहल नहीं होने से ग्रामीण भड़क गये. साथ ही भाजपा नेत्री रश्मि साहु के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया.
वहीं बीडीओ को ज्ञापन सौंप दो दिनों का अल्टीमेटम दिया. ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत के ग्रामीण जलजमाव और कीचड़ की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं. लगातार बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुहल्ले की सड़को में पानी भरा हुआ है और घरों के सामने और गलियों में कीचड़ एवं दलदल की स्थिति बनी हुई है.
लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. पूर्व में भी लिखित आवेदन के द्वारा क्षेत्रवासियों ने इस समस्या से अवगत कराते हुए समाधान का आग्रह किया गया था, लेकिन अब तक कोई भी पंचायत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी ने इसके लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया.
केवल खानापूर्ति कर समस्या से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया गया. इससे पंचायत में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के प्रति जनाक्रोश बढ़ गया है. वहीं बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया.
