
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उर्जा गंगा योजना के तहत गेल गैस द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस का रोका गया काम वार्ता के बाद शुरू हुआ.
विदित हो कि पूर्व में भी पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सर्विस रोड को जगह-जगह खोदकर रिरेस्टोरेशन नहीं किया गया है. इससे राहगीरों को हो रही परेशानी से आक्रोशित खेरवाल सावता जाहेरगाढ़ समिति द्वारा काम रोक दिया गया था.
इसको लेकर समिति के सदस्य व एजेंसी के बीच वार्ता हुई, जिसमें एजेंसी द्वारा पाइप बिछाने के बाद इस जगह पर रिरेस्टोरेशन कर दिये जाने का आश्वासन दिये जाने के बाद काम शुरू किया गया.
इस दौरान करीब एक सप्ताह काम बंद था. वार्ता में गेल गैस के सुपरवाइजर जयशंकर विश्वकर्मा व साइट इंजीनियर गोपाल कुमार के अलावा समिति के महासचिव उदय मार्डी, सचिव भोमरा माझी, कोंदा बेसरा, चैतन मुर्मू आदि शामिल थे.
