
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना से कुछ दूरी पर स्थित सालडीह में अवैध रूप से चल रहे शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में गम्हरिया थाना पहुंचे. साथ ही प्रदर्शन कर गांव में पूर्ण रूप से शराब बिक्री को बंद करने की मांग की गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात पुलिस ने छापामारी कर शराब विक्रेता श्याम हांसदा व उसका पुत्र सूरज हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, हालांकि इस दौरान पिता-पुत्र ने बचने के लिए गांव के ही शत्रुघ्न मुर्मू का नाम लेकर फंसाने का प्रयास किया गया.
इससे ग्रामीण भड़क गये. ग्रामीणों ने कहा कि बाहर से आकर गांव में रहने वाले लोगों द्वारा अवैध कार्य कर गांव को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ग्रामीणों ने पकड़ाये पिता-पुत्र पर कठोर कार्रवाई करने तथा गांव में पूर्ण रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की गयी.
