
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें



सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना सह प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के मूसरीकूदर निवासी अजय मुर्मू की पुत्री बालिका मुर्मू (5) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृत छात्रा नव प्राथमिक विद्यालय मूसरीकूदर में पहली कक्षा की छात्रा थी. शनिवार को गांव में ही पारंपारिक रीति-रिवाज से अंतिम-संस्कार कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होकर दोपहर तीन बजे स्कूल से सटे तालाब में नहाने गयी थी. करीब दो घंटा बाद भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान शाम करीब सात बजे पानी के अंदर बेसुध अवस्था में पाया गया. इसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
बालिका एक भाई व एक बहन में छोटी थी. माता-पिता दोनों मजदूरी करते है. घटना के बाद परिजनों समेत गांव में मातम छा गया है. घटना की सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण सह जेएलकेएम नेता आस्तिक महतो ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही सरकारी स्तर पर परिजनों को सहायता प्रदान करने की मांग प्रशासन से की.

सहपाठियों ने दी श्रद्धांजलि, छात्रों की कम रही उपस्थिति
घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं में भी शोक की लहर है. अपने सहपाठी के अचानक मौत की खबर सुन शनिवार को स्कूल में छात्रों की उपस्थिति कम रही. वहीं उपस्थित छात्रों ने शोकसभा कर अपने सहपाठी को श्रद्धांजलि देते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
शिक्षिका ऊषा कुमारी नायक ने बताया कि स्कूल में 28 बच्चे है. उनमें से सिर्फ 11 बच्चे ही शामिल हुए, जिसमें से अपने सहपाठी के शवयात्रा के दौरान दो बच्चे घर चले गये. उन्होंने बताया कि स्कूल से सटे ही बड़ा तालाब होने की वजह से अक्सर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है.
स्कूल में बाउंड्री बनवाने को लेकर कई बार विभाग तथा कंपनियों व सामाजिक संगठनों से गुहार लगायी गयी, लेकिन अभी तक कोई साकारात्मक पहल नहीं हो पायी है. इससे बच्चे असुरक्षित महसूस करते है.
वर्तमान समय में नदी तालाब जाने से बचे ग्रामीण : बीडीओ
गम्हरिया. बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नदी तालाब में जाने से ग्रामीणों को बचने की सलाह दी. उन्होंने एक जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में बारिश की वजह से नदी व तालाब में पानी लबालब भरा हुआ है. ऐसे में ग्रामीण अगर नदी तालाब में नहाने या बाढ़ देखने जाते है तो अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है. सुरक्षा की दृष्टीकोण से उन्होंने ग्रामीणों को फिलहाल नदी तालाबों से दूर रहने की अपील की है.
