
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया व आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गयी है. प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने से लगातार बाइक की चोरी हो रही है. गम्हरिया थानांतर्गत लार्ज सेक्टर स्थित कपारो इंजीनियरिंग कंपनी के सामने से छोटा गम्हरिया निवासी असीम मुखर्जी की स्कूटी चोरी हो गयी.
श्री मुखर्जी ने बताया कि वह अपनी स्कूटी खड़ी कर काम से बगल कैंटीन में गया था. वहां से लौटने पर देखा की स्कूटी गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर गम्हरिया थाना में मामला दर्ज करा कर खोजबीन करने की गुहार लगायी है.
वहीं आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के आरकेएफएल तीन व चार से प्रदीप मान नामक कामगार की बाइक चोरी हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर आदित्यपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर खोजबीन करने की गुहार लगायी है. दोनों ही मामले में पुलिस खोजबीन में जुट गयी है.
