22 वर्ष बाद होगा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्य, बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड में 22 वर्ष बाद विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्य होगा. इसकी तैयारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्ष शुरू हुआ. इसका उद्घाटन बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने किया.

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अर्जुन सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 2003 में विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया, नवीनतम दिशा-निर्देशों, बीएलओ एप के उपयोग, प्रपत्रों की सही तरीके से भराई और मूल्यांकन संबंधी पहलुओं की जानकारी दी गयी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी, जिसमें मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता सूची बनाने के लिए जरूरी निर्देशों एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया गया. श्री सिंह ने फार्म छह व आठ भरने के 11 दस्तावेज के बारे में जानकारी दिया.

उन्होंने कहा कि अभी इन बिंदुओं पर विशेष गहन पुनरीक्षण बिहार राज्य में किया जा रहा है. हमारे झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण लागू नहीं हुआ है. यह पूर्ववत तैयारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!