जनप्रतिनिधि व प्रखंडकर्मियों के कार्यशाला में बनी रणनीति, स्वच्छ गम्हरिया-बेहतर गम्हरिया बनाने का लिया गया संकल्प

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. स्वच्छता के क्षेत्र में गम्हरिया प्रखंड को अब्वल बनाने के लिए प्रखंडकर्मियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. इसके तहत प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गयी.

साथ ही ग्रामस्तर पर अभियान चलाकर स्वच्छ गम्हरिया-बेहतर गम्हरिया बनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर उपस्थित बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता अति आवश्यक है. हमारा एक प्रयास स्वच्छता के क्षेत्र में गम्हरिया प्रखंड को अब्वल बनायेगा.

इस दौरान प्रखंड को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया. कार्यशाला में विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया, प्रखंडकर्मी, जेइ समेत एसबीएम के पदाधिकारी शामिल थे.
शौचालय का उपयोग करने को लेकर चलेगा अभियान
बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में शौचालय तो बन गये है. इसके बाद भी ग्रामीण खुले में शौच करने ही जाते है. ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने को प्रेरित करने के लिए ग्रामस्तर पर अभियान चलाया जायेगा.

उन्होंने कहा कि हर घर में शौचालय होना जरूरी है. शौचालय सिर्फ शौच करने की जगह नहीं है, बल्कि घर की इज्जत है. शौचालय के उपयोग से जहां हम रोगमुक्त होते है. वहीं खुले में शौचमुक्त अभियान को बल मिलेगा. वहीं गांवों में प्लास्टिक शेड व कूड़ेदान का उपयोग करने को लेकर भी ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

श्री द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को लेकर भी काम चल रहा है. इसके तहत जल जीवन मिशन टेंटोपोसी व बुरूडीह में चल रहा है, जिससे आस-पास के कई पंचायतों को पाइपलाइन से जलापूर्ति की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!