सड़क रिरेस्टोरेशन नहीं करने पर समिति ने रोका पाइपलाइन का काम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उर्जा गंगा योजना के तहत गेल गैस द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस का काम को खेरवाल सावता जाहेरगाढ़ समिति द्वारा रोक दिया गया.

समिति के महासचिव उदय मार्डी व सचिव भोमरा माझी ने बताया कि समिति विकास विरोधी नहीं है तथा योजना का स्वागत करती है, लेकिन एजेंसी द्वारा पूर्व में भी पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सर्विस रोड को जगह-जगह खोदकर रिरेस्टोरेशन नहीं किया गया है.

इसका खामियाजा राहगीरो को भुगतना पड़ रहा है. इसको देखते हुए काम को रोक दिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले पूर्व में किये गये गड्ढों को एजेंसी भरे, तभी आगे काम करने दिया जायेगा.

इस संबंध में गेल गैस के सुपरवाइजर जयशंकर विश्वकर्मा व साइट इंजीनियर गोपाल कुमार ने बताया कि उन्हें ऊषा मोड़ के पास मात्र 30 मीटर पाइप बिछाने का काम मिला है. पूर्व में दूसरा एजेंसी द्वारा काम किया गया है. पाइप बिछाने के बाद इस जगह पर रिरेस्टोरेशन कर दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!