कांड्रा में दो ट्रेलर के बीच टक्कर, चार घंटा फंसा रहा चालक, घंटों रही सडक जाम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को दो ट्रेलर के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेलर का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं चालक केबिन में ही फंस गया, जबकि दूसरा ट्रेलर का चालक घटनास्थल पर ही वाहन को छोड़ फरार हो गया.

घटना की सूचना पाकर जुटे लोगों ने इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को निकालने का कोशिश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद क्रेन के सहारे दूसरे ट्रेलर को किनारा कर चालक को केबिन से बाहर निकाला गया. इस दौरान चालक करीब चार घंटे तक केबिन में ही फंसा रहा.

वहीं घटना को लेकर सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग घंटों जाम रहा. जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर कांड्रा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरा ट्रेलर कांड्रा की ओर से आ रही थी. इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास दोनों के बीच टक्कर हो गयी. करीब चार घंटा बाद केबिन से बाहर निकाले गये चालक को पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. चालक को पांव में चोट लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!