जांच सह सहायक उपकरण शिविर में 20 दिव्यांग हुए चिन्हित, बीइइओ ने कहा : दिव्यांग बच्चों को विद्यालय पहुंचाने वाले सहयोगी को मिलता है एस्कॉर्ट भत्ता

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र गम्हरिया में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइओ) सुब्रता महतो व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रुक्मणी हांसदा ने के संयुक्त रूप से किया.

श्रीमती महतो ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. इसी क्रम में समावेशी शिक्षा योजना के तहत विद्यालय जाने में असमर्थ दिव्यांग बच्चों को लाने-ले जाने वाले सहयोगी को पांच सौ रुपये प्रतिमाह एस्कॉर्ट भत्ता दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त बाल संसद एवं एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमिटी) के सदस्यों को प्रशिक्षण देकर उन्हें संवेदनशील किया जा रहा है. वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को प्रति माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है.

शिविर में अलिमको भुवनेश्वर की विशेषज्ञ टीम द्वारा 20 नये बच्चों को उपकरण के लिए चिन्हित किया गया. वहीं पूर्व में जांच किये गये 30 बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किये गये. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम में रिसोर्स शिक्षिक सीमा कुमारी, दिगंबर महतो, तपन पात्र, फिजियोथेरेपिस्ट पूनम ज्योति गुड़िया, मल्लिका गुप्ता, श्यामल सहिस, रीमा कुमारी आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!