रेल पटरी किनारे घास से ढंका महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पुराना रेलवे फाटक के पास पोल संख्या 259/14 के समीप से जीआरपी पुलिस ने घास में ढंका एक महिला का शव बरामद किया. शव कुछ दिन पुरानी होने की वजह से कीड़ा लग गया है. इसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पायी है.

जानकारी के अनुसार शनिवार को रेल पटरी पर काम कर रहे कर्मियों को जब दुर्गंध आने लगी तो खोजबीन शुरू किया. इसी दौरान नाला के ऊपर थर्ड लाइन अप लाइन के बीच उक्त शव को घास से ढंका पाया गया. इसके बाद घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से जीआरपी को दी गयी. माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घास से ढंक दिया गया होगा, ताकि लोगों को जानकारी नहीं हो.

महिला साड़ी व जूता पहनी थी. इससे उसका मजदूर होने की संभावना जतायी जा रही है. जीआरपि पुलिस शव को कब्जे में कर उसके पिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!