बांसलीकोचा में मिले शव की डेढ़ माह बाद हुई पहचान, आपसी दुश्मनी में की गयी थी हत्या, तीन गिरफ्तार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत नुवागढ़ पंचायत के बांसलीकोचा में नहर में 15 मई को मिले शव की पहचान करते हुए पुलिस मामले का उद्भेदन कर लिया है. मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी फरार है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का छापामारी अभियान जारी है.

गम्हरिया थाना में इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि 15 मई को पुलिस ने बांसलीकोचा नाला से एक अज्ञात शव बरामद किया था. अनुसंधान के क्रम में उसकी पहचान सीनी ओपी के मुरूप निवासी देवानंद प्रधान के रूप में की गयी.

इसके बाद टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गयी, जिसमें आपसी दुश्मनी में उसकी हत्या किये जाने की बात सामने आयी. घटना में चार आरोपी शामिल थे, जिसमें तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!