आरटीसी पब्लिक स्कूल के आदिवासी छात्रावास में फंदे से झूलता मिला नौवीं कक्षा के छात्र का शव

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. शनिवार की देर शाम मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उंधन गांव स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल के आदिवासी छात्रावास में स्कूल की नौवीं का छात्र आनंदपुर निवासी सौरभ विषय (14) नामक एक छात्र का शव आदिवासी कल्याण छात्रावास(आरटीसी के अधीन) के एक कमरे में गमछे से लटका पाया गया.

स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में रोजाना दोपहर ट्यूशन की कक्षा चलती है. शनिवार को भी ट्यूशन की क्लास के बाद बच्चे खेलने चले गये, लेकिन यह बालक खेलने नहीं गया और अपने एक सहपाठी के कमरे में चला गया. शाम को खेल कर बच्चे कमरे में लौटे तो बच्चों ने दरवाजा खटखटाया.

काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर एक छात्र ने दरवाजे की सुराख से झांका को सौरभ का पैर झूलता नजर आया. तब छात्रों ने शोर मचाया और उसके बाद स्कूल के शिक्षक आदि मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!