चाकुलिया पुराना अस्पताल परिसर में करंट लगने से स्वास्थ्य कर्मी की मौत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. चाकुलिया में शनिवार की रात स्वास्थ्य कर्मी सुकांति मुर्मू (49 वर्ष) का करंट लगने से मौत हो गई. सुकांति चाकुलिया स्थित जोड़ाम उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम थी. मूल रूप से बरड़ीकानपुर की रहने वाली थी. घटना पुराना अस्पताल परिसर में हुई. जहां वह अपने पति कन्हाई लाल बास्के के साथ रहती थी.

जानकारी मिली कि शनिवार की रात सुकांति के पति निजी कार्य से रेलवे स्टेशन गए थे. इस बीच सुकांति रविवार को उड़ीसा स्थित हॉस्टल में रहने वाले अपने 8 वर्षीय बेटे से मुलाकात करने के लिए बैग तैयार कर रही थी. पास में ही स्टैंड फैन चल रहा था.

स्टैंड फैन के बॉडी में करंट आ गया था. जिसकी चपेट में आकर सुकांति गंभीर रूप से घायल हो गई. स्टेशन से वापस लौटे पति की नजर करंट से घायल पत्नी पर पड़ी. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!