
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व घर से निकाल देने की प्राथमिकी थाना में की है. मामले में महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगायी है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 24 अप्रैल 2024 को पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी हुई है. शादी से पहले मेरे ससुराल पक्ष वालों ने दहेज के रूप में चार लाख रुपये नगद, बाइक के लिए एक लाख रुपये, लगभग 1.5 लाख पलंग, ड्रेसिग इत्यादि विभिन्न समान लिये थे. इसके बाद शादी के 4-5 दिनों के बाद ही मुझ पर फिर से पैसों के लिए दबाब बनाया जाने लगा और कहा गया कि अपने पिता और भाई से पैसे लेकर आओ.
चूंकि मेरे पिता एक कपडे दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है और भाई एक निजी कम्पनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्य करता है. घर की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है कि बार बार घरवाले मेरे ससुराल वालों की मांगों को पूरी कर सके. तत्पश्चात जब मेरे ससुराल वालों ने देखा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हो पा रही है तो उनलोगों ने मुझ पर शारिरिक और मानसिक प्रताड़ना करना शुरू किया.
मेरे ससुर और पति द्वारा मेरे साथ मारपीट किया जाने लगा. मेरे पति मुझसे बातचीत करना बिल्कुल बंद कर दिये. इसके कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि मेरे पति का पास के ही गांव के रहने वाली महिला के साथ आवैध संबंध है, जिसका सबूत भी उपलब्ध है. जब मैं इस बात का विरोध की तो मेरे ससुराल वालों ने मुझे घर से यह कह कर निकाल दिया कि दहेज नहीं लाओगी तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा.
इसके बाद मैं अपने मायके आ गई. मायके आने के बाद मेरे घर वालों ने कई बार सुलह का प्रयास किया, लेकिन हर बार मेरे ससुराल वालों ने इसको ठुकरा दिया. तत्पश्चात मैंने डालसा के माध्यम से भी एक सुलहनामा भेजवाया, लेकिन ससुराल वालों ने उस सुलहनामा का कोई जबाब नहीं दिया. इसके बाद पति व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय दिलाने व कार्रवाई करने की गुहार लगायी.
