बारिश से कई घर हुआ ध्वस्त, पीड़ित परिवारों से मिले बीडीओ

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बारिश की वजह से गम्हरिया प्रखंड के रापचा व बुरूडीह पंचायत में कई मिट्टी का मकान गिर गये. इससे पीड़ितों के बीच रहने को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गयी है. बुरूडीह पंचायत के संथालडीह निवासी मजदूर लुथरू मार्डी ने बताया कि बारिश की वजह से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इसी बीच अपने मकान का एक कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया.

घटना के वक्त बारिश होने की वजह से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर में था. इसी दौरान घर के गिरने की आहट मिलते ही पत्नी व बच्चों को लेकर बाहर निकल गया. इसके कुछ देर बाद ही मकान गिर गया. घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान विक्रम मुर्मू, बुरूडीह के ग्राम प्रधान रघुनाथ मंडल व पूर्व वार्ड सदस्य कविलाल मंडल पीड़ित परिवार से मिले.

साथ ही सरकारी स्तर पर सहायता दिलाने को लेकर पहल शुरू किया. इसके अलावा बुरूडीह निवासी बासंती हांसदा, मुखी मुर्मू तथा रापचा निवासी कार्तिक नायक व तपन माहली का कच्चा मकान भी ध्वस्त हो गया है.

घटना की जानकारी पाकर बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी गांवों का दौरा कर पीड़ितों से मिले. साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट कराने की अपील मुखिया से की. श्री द्विवेदी ने बताया सूचना पाकर उन्होंने यशपुर, नवागढ़, बांधडीह, दुगनी, रापचा व बुरूडीह पंचायत का दौरा किया. इस दौरान पीड़ितों से मिल घटना की जानकारी ली. साथ ही सरकारी स्तर पर सहायता प्रदान करने पहल शुरू की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!