
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जनजातीय गौरव वर्ष अंतर्गत 15 दिवसीय धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत बुरूडीह पंचायत सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी व मुखिया संगीता कुमारी ने किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन भी लिया गया. वहीं जेएसएलपीएस की ओर से 12.25 लाख रुपये का परिसंपत्ती वितरण किया गया. इसमें दो समूहों को बैंक लिंकेज के तहत छह-छह लाख व फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया.
इसके अलावा गोदभरायी व बच्चों का अन्नप्राशान्न भी करवाया गया. इससे पूर्व महिला समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पारंपारिक तरीके से स्वागत किया गया. मौके पर बीडीओ श्री द्विवेदी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. इसी को लेकर पंचायत स्तर पर जनता दरबार लगाया जा रहा है, जो 28 जून तक चलेगा. कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचानन साहु, पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम समेत प्रखंडकर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.
