एसएस प्लस टू में पुरस्कृत हुए विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों के बीच निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य मिठाई लाल यादव ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में योग के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना एवं उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना था.

प्रतियोगिता के दौरान निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने योगः स्वास्थ्य का आधार विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये, जबकि पोस्टर निर्माण में छात्रों ने योग के लाभों को रंगों और कल्पना के माध्यम से दर्शाया. वहीं क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग, जीवनशैली एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया.

प्रतियेगिता में स्कूल के विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसके सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर शिक्षक आशीष कुमार रवि, राज नंदिनी समेत शिक्षक-शिक्षिका शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!