
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

देवघर, झारखंड. झामुमो देवघर जिला के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया गया है. केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है, जिसमें युवा, महिला, किसान, छात्र, व्यवसायी, बुद्धिजीवी और क्रीड़ा मोर्चा सहित कुल सात मोर्चों की नई कमेटियों की घोषणा की गई है.
झामुमो युवा मोर्चा, देवघर जिला कमेटी की कमान फिर से राहुल चंद्रवंशी को मिली है. उन्हें झामुमो युवा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले भी राहुल ही युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए राहुल चंद्रवंशी के केंद्रीय कमेटी ने दोबारा मौका दिया है. युवा मोर्चा में विकास डुडू, विनोद सोरेन, अब्दुल मतीन को उपाध्यक्ष, प्रकाश पांडेय को सचिव, शशि दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा में आबुतालिब को अध्यक्ष, अख्तरुल मुर्मू, एहसान अंसारी, खुर्शीद अली डाला को उपाध्यक्ष, अमवर को सचिव, तैयब अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
महिला मोर्चा में नीलम देवी को अध्यक्ष, रजनी सिन्हा, हीरा देवी, जमीला खातून को उपाध्यक्ष, मरियम टुडू को सचिव, मंजू दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
किसान मोर्चा में भागीरथ गोस्वामी को अध्यक्ष, महेंद्र यादव, दिनेश वर्मा, छोटू किस्कु को उपाध्यक्ष, विजय कोल को सचिव, नारायण मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
छात्र मोर्चा में सुमित सोरेन को अध्यक्ष, अमन हसन, मीनाक्षी भारती, शुभम शेखर को उपाध्यक्ष, उमर शेख उर्फ बंटी को सचिव, पवन चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
व्यवसायी मोर्चा में सौरव लाल को अध्यक्ष, शाहिद दास, सुनील चौरसिया, उमेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, रामाकांत मंडल को सचिव, राकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
बुद्धिजीवी मोर्चा में अजय यादव को अध्यक्ष, मकसूद, सुरेश सिंह, महेश सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. अमित केसरी को सचिव, अंजन राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
क्रीड़ा मोर्चा में मोहमद सैफ को अध्यक्ष, अर्शराज गुप्ता, अब्दुल सलाम, साहिल इरशाद को उपाध्यक्ष, विकास टुडू को सचिव, लक्ष्मीकांत सोरेन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नवगठित समितियों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि नई टीमें संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और कार्यकतार्ओं को साथ लेकर संगठन की जड़ों को और मजबूत करेंगी.
