
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन की ओर से गम्हरिया स्थित विद्या सागर सभागार में अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस मनाया गया. इसमें घरेलू कामगारों की समस्या व मांगों पर चर्चा की गयी. साथ ही अपनी मांगों की पूर्ति के लिए एकजुट होने का निर्णय लिया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सीके गोराई ने किया. संगठन के सिस्टर अंशु सुलोचना देवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत सरकार को घरेलू कामगारों के लिए एक कानून बनाने को दिये गये निर्देश के छह माह बाद भी इसे लागू नहीं किया गया, जो दुर्भाग्य की बात है.
उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पूरा करने, घरेलू कामगारों के अधिकारों और कल्याण के लिए समग्र और व्यापक कानून बनाने, कानून के निर्माण के लिए एक विशेषज्ञ समिति का तत्काल गठन करने, समिति में श्रम क्षेत्र महिला एवं बाल कल्याण समाजशास्त्र और मानव अधिकारों के विशेषज्ञों को शामिल करने, घरेलू कामगारों को उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा देने आदि शामिल है. कार्यक्रम में रीना किस्पोट्टा, आशा तिर्की, संगीता सोना, गीता गोराई समेत जिले के विभिन्न प्रखंड से घरेलू कामगार शामिल थे.
