कोलाबिरा रेलवे भीतरी पुल हुआ जलमग्न, चार घंटा बाधित रहा सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग में कोलाबिरा के पास निर्मित रेलवे का भीतरी पुल भारी बारिश की वजह से जलमग्न हो गया है. मुख्यमार्ग ऊपर से होकर पानी का बहाव होने से उक्त मार्ग पर सुबह पांच से नौ बजे तक करीब चार घंटा वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है, हालांकि कुछ वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डाल पानी के तेज बहाव के बीच पार होने को विवश हुए. वहीं पुल के पास दो बस फंस जाने से बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. इसकी वजह से दोनों ओर भारी वाहनों की कतार लग गयी है.

जिप सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि कोलाबिरा रेलवे ब्रिज में पानी जमाव होने से लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत का करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माता एजेंसी द्वारा निर्माण के दौरान अनियममितता बरते जाने की वजह से आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है. अगर एजेंसी द्वारा समस्या का समाधान नहीं करवाया जाता है तो इसकी शिकायत उपायुक्त से करते हुए उग्र आंदोलन किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!