जब्त वाहन को जबरन ले जाने का आरोपी पांच वर्ष बाद पकड़ाया

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत ऊपरबेड़ा पार्किंग यार्ड से सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट कर जब्त वाहन को जबरन ले भागने का आरोपी वाहन मालिक लातेहार निवासी संटु कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि मामला वर्ष 2020 का है. तब से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ एक फाइनेंस सर्विसेज का एजेंट राजा दास द्वारा गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

मामले के अनुसार श्री दास द्वारा उक्त वाहन को जब्त कर ऊपरबेड़ा स्थित यार्ड में रखा गया था. घटना के वक्त कोविड-19 के कारण उक्त वाहन के ड्राईवर, खलासी गाड़ी में ही रह रहे थे तथा वाहन मालिक सन्टु कुमार यादव से दूरभाष से बातचीत कर शीघ्र पैसा चुकाने की बात कहकर वाहन को छोड़ देने की बात कही जा रही थी.

इसी बीच पांच सितंबर 2020 को सन्टू कुमार यादव द्वारा अपने आठ आदमी को भेज कर यार्ड में तैनात गार्ड रमेश महतो एवं गुनाध मंडल को गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. साथ ही दोनों का मोबाईल को दूर फेककर उक्त वाहन को वहां से जबरन ले गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!