
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालडीह मोड़ स्थित गोप होटल में मंगलवार की रात चोरों ने टीन का छत तोड़कर हजारों रुपये नकदी की चोरी कर ली. बुधवार सुबह जब होटल मालिक सनातन गोप होटल खोले तो छत टूटा हुआ पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस दी. वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेकर इसकी जांच में जुट गयी है.
श्री गोप ने बताया कि चोरों ने होटल से करीब 14 हजार रुपये नकद समेत कई सामान ले भागे. वहीं सीसीटीवी कैमरा सेट भी लेकर चलते बने. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी होटल में दो बार चोरी की घटना घट चुकी हैं. मुख्यमार्ग से सटे होटल में लगातार घट रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं आस-पास के दुकानदार भी असुरक्षित महसूस कर रहे है.
