
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में दिनांक 18, 19 एवं 20 जून को तेज हवा चलने एवं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितीश कुमार सिंह ने समस्त जिलेवासियों से सतर्क रहने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.
साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को एहतियातन आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने का निर्देश भी दिया है, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या क्षति से बचा जा सके.सभी नागरिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.
जिला प्रशासन की और से आमजन के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है.
__ अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर निकलने से परहेज करें.
__ बिजली के खंभों, पेड़ों, नालों व जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें.
__ बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों
__ खुले स्थानों, नदी-नालों, पुलों आदि से दूर रहें
__ प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें.
