
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को कनीय अभियंता कुणाल प्रजापति के नेतृत्व में कोलाबिरा में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान दो उपभोक्ता को घरेलू कनेक्शन लेकर उसका व्यवसायिक उपयोग किये जाने पर कार्रवाई करते हुए 66562 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं बिजली चोरी कर उपयोग करने के मामले में भी तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11097 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मामले को लेकर सभी पांच ग्रामीणों के खिलाफ सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
जानकारी के अनुसार टीम द्वारा छापामारी के दौरान भगीरथी मंडल अपने घरेलू परिसर में शराब की दुकान में मीटर बायपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते पाये गये. इसको लेकर उसपर 44,388 रुपये जुर्माना लगाया गया. उसी प्रकार शक्तिमान महतो अपने व्यवसायिक परिसर जेरॉक्स व ऑनलाइन सेवा दुकान में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते पाये गये. इसको लेकर उसपर 22,194 रुपये जुर्माना लगाया गया. वहीं अन्य तीनों पर 3699 रुपये का जुर्माना लगाया गया. विभाग की इस कार्रवाई से विद्युत चोरी पर उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गयी है.
