
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. घने सारंडा जंगल क्षेत्र में किरीबुरु वन प्रक्षेत्र अंतर्गत भनगांव में एक उग्र दतैल हाथी ने 35 वर्षीय युवक मुंगडू नायक (पिता – रोनु नायक) को दौड़ा-दौड़ाकर कुचल डाला. घटना के वक्त गांव में रोजो पर्व मनाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार मुंगडू नायक अपने एक साथी के साथ पैदल रोजो पर्व पर शामिल होने जा रहा था. इसी बीच पास के जंगल में छुपा हाथी अचानक बाहर निकला और दोनों युवकों पर हमला कर दिया. एक युवक तो किसी तरह आम के पेड़ की आड़ लेकर जान बचाने में सफल रहा, लेकिन मुंगडू को हाथी ने लगभग 20-30 फीट तक दौड़ाकर पकड़ लिया और पटक-पटक कर मार डाला.
घटनास्थल पर मृतक का चप्पल और टॉर्च पड़ा मिला है. हाथी की हिंसा सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है. ग्रामीणों के अनुसार यह ओडिशा सीमा से सटे गांव में भी एक महिला को मौत के घाट उतार चुका है. भनगांव निवासी उपेन्द्र नायक और सीमा पार ओडिशा के एक ग्रामीण का घर भी रविवार की रात हाथी ने तोड़ दिया. हाथी न केवल मानवों को निशाना बना रहा है, बल्कि घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा रहा है.
