भूमि विवाद में चचेरे भाई ने वार्ड सदस्य को मारा तीन तीर, आरोपी गिरफ्तार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. गुवा थाना अंतर्गत नुईया गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद में गालू चाम्पिया नामक युवक ने अपने चचेरे भाई वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया पर तीर से जानलेवा हमला कर दिया. घटना में वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया गंभीर रूप से घायल हो गये. हमले में सोमनाथ के पीठ, जांघ और हाथ में तीन तीर लगे. हाथ व जांघ में लगे तीर शरीर को भेदते हुए पार हो गए, जबकि पीठ में लगा तीर शरीर में फंसा रहा. गंभीर हालत में उन्हें सेल की गुवा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीर निकालने में सफलता पाई.

फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल सोमनाथ चाम्पिया ने बताया कि हमले से पहले उसका गालू चाम्पिया से किसी प्रकार की बहस या विवाद नहीं हुआ था. हम घर जा रहें थे वह झाड़ियों में छुपा हुआ था और वह अचानक तीर-धनुष लेकर आया और हमला कर दिया. सोमनाथ के अनुसार गालू की मंशा स्पष्ट तौर पर हत्या करने की थी.

घटना के बाद गांव के मुंडा दुरसू चाम्पिया ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पुराना जमीन विवाद चला आ रहा है. इससे पहले भी गालू चाम्पिया धारदार हथियार से सोमनाथ पर हमला करने की कोशिश कर चुका है, जिसमें सोमनाथ बाल-बाल बच गया था. घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गालू चाम्पिया को तीर-धनुष के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!