
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत शंकरपुर की गर्भवती महिला ने बोकारो निवासी पति सुधाकर जोशी द्वारा अपनी मां सुमित्रा देवी के बहकावे में आकर शराब के नशे में मारपीट करने, दहेज की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा दहेज नहीं देने पर जबरन गर्भपात कराकर दूसरी शादी करने की धमकी देने का मामला गम्हरिया थाना में दर्ज कराया है. इसमें महिला ने बोकारो के चंद्रपुरा निवासी पति सुधाकर जोशी, सास सुमित्रा देवी, ननद प्रिया मिश्रा व ननद के पति शंभूनाथ मिश्रा को आरोपी बनाते हुए कार्रवाई करने व सुरक्षा की गुहार लगायी है.
प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि 29 नवंबर 2023 को उसकी शादी सुधाकर जोशी के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई है. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी. वहीं पति भी नियमित रूप से शराब के नशे में घर आकर मारपीट करने लगे. शादी के समय ही पांच लाख नकद, एक दो पहिया वाहन व घरेलू सामान की मांग की गई थी, जिसे मायके वालों ने इधर-उधर से कर्ज लेकर दिया गया. इसके बावजूद अब सास व ननद के बहकावे में आकर पति द्वारा पुनः दो लाख रुपये दहेज लाने की मांग करने लगा है.
महिला ने प्राथमिकी में बताया है कि जब वह गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी पति को दी. इस पर पति ने उसका साथ देने का आश्वासन दिया, लेकिन सास के बहकावे में आकर एक जनवरी को मायके में छोड़कर भाग गया. तब से मायके में ही रह रही हूं. प्राथमिकी में बताया है कि फिलहाल पति व सास मिलकर मेरा गर्भ गिरवाने का षडयंत्र कर रहे हैं तथा मेरे पति की दूसरी शादी करवा कर पुनः दहेज लेने की योजना बना रहे है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर गम्हरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
