
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड में झारखंडियों का ही शोषण हो रहा है. राज्य के युवाओं के आंदोलन से ही झारखंडियों को अपना अधिकार मिलेगा. उक्त बातें जेएलकेएम युवा मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष कुश कुमार महतो ने गम्हरिया के ऊपरबेड़ा में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा जन जागरण क्रांतिकारी यात्रा कार्यक्रम में कही. मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दौरान झारखंडियों का हो रहा शोषण, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.
वहीं कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष प्रताप महतो ने कहा कि झारखंड में अपना हक व अधिकार को युवा ही ले सकते है. हमारा उद्देश्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करना है. कार्यक्रम को विनोद स्वासी, महिला मोर्चा केंद्रीय सचिव वीणा महतो व सविता महतो ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन प्रवक्ता माधव महतो ने किया.
