
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन गम्हरिया शाखा और गम्हरिया सृजन शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा का आयोजन किया गया. अंतिम दिन प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाड़िया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख बिना खिरवाल, जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष रानी अग्रवाल, सचिव मीना अग्रवाल समेत मारवाड़ी महिला समिति जमशेदपुर के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम व कार्यों की सराहना करते हुए प्रयासों से प्रसन्नता व्यक्त की. आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि अतिथियों के सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन से टीम को मजबूती और उत्साह मिला.
कार्यक्रम के दौरान बाल व्यास कथा वाचक पाखी शर्मा ने भक्त नरसी मेहता के नानी बाई के ससुराल जाने का वृतांत सुनाया. इस मौके पर भक्त नरसी मेहता की सुंदर झांकी भी सजाई गयी. इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया, लता, विभा दुदानी, मंजू मुसद्दी, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल समेत सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.
