पत्नी से मारपीट के आरोप में पुलिसकर्मी गणेश मुंडा निलंबित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर, झारखंड. गोलमुरी पुलिस केंद्र में पदस्थापित जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का संयुक्त सचिव आरवी गणेश मुंडा को शनिवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने निलंबित कर दिया. उन पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप है. पीड़िता ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच का आदेश दिया. जांच में आरोप सही पाये जाने पर गणेश मुंडा पर निलंबन की कार्रवाई की गयी.

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को एसएसपी ने एक अन्य मामले में रिश्वतखोरी के आरोप में कदमा थाना के दारोगा सुनील कुमार दास और आजादनगर के टाइगर जवान जितेन गोराई को निलंबित किया था.

एसएसपी पीयूष पांडेय ने स्पष्ट कर दिया है कि विभागीय लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अब कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में यह एक और सख्त कदम माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!