
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के फॉरेस्ट के क्वार्टर में रहने वाली संध्या रानी तांती के घर से लाखों रुपये की गहनों की चोरी मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले को लेकर पीड़िता संध्या रानी तांती ने 10 जून को अज्ञात चोरों के खिलाफ बड़ाजामदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इस चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के दिशा निर्देश पर एक टीम की गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया.
अभियान में ओड़िशा राज्य के रहने वाले तीन नाबालिग को पकड़ा गया और तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही बताया कि कुछ सामानों की बिक्री गुवा बाजार स्थित सोने की दुकान सन्नी प्रसाद के यहां बेची गई है. पुलिस गठित टीम ने गुवा पहुंचकर सोने की दुकान से कुछ गहनों को बरामद कर लिया गया और कुछ झाड़ियां में फेंका गया सोने की गहनों को बरामद किया.
बड़ाजामदा थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बड़ाजामदा के रहने वाले संध्या रानी तांती के घर चोरों ने सोने की गहने की चोरी कर ली थी जिसको सभी सामानों के साथ चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें से चोरी करने वाले तीनों नाबालिग है एवं एक खरीदार गुवा का है. तीनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है एवं सोने के खरीदार सन्नी प्रसाद को जेल भेज दिया गया.
चोरी में बरामद हुए सामानों की लिस्ट में दो सोने की कान का बाली, एक सोने की मंगलसूत्र, दो सोने की लॉकेट, एक सोने का चैन, चांदी का 5 पीस पायल, एक चांदी का सिंदूर दानी, एक चांदी का ब्रेसलेट, एक कमर धनी, दो टेब तथा 450 रुपया नगद शामिल है.
