
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित टीजीएस कंपनी के अभिषेक कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत 18 मजदूरों को काम से निकाले जाने से कामगारों में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित कामगारों ने मामले की सूचना झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी को देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगायी. इसके बाद श्री माझी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी गेट पर कामगारों के साथ प्रदर्शन किया. साथ ही मानव संसाधन विभाग प्रमुख को ज्ञापन सौंप सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया.
ज्ञापन में कहा गया है कि 18 कामगार करीब नौ वर्ष से अभिषेक कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत थे, जिन्हें कुछ माह पूर्व बिना किसी सूचना के निकाल दिया गया. वहीं उचित फाइनल सेटलमेंट भी नहीं दे रहा है. झामुमो ने हटाये गये कामगारों को पुनः बहाल करने व एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा गेट जाम करने की चेतावनी दी गयी. इस दौरान नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी समेत कामगार शामिल थे. कंपनी के प्रतिनिधि ने भी सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
