
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. तांतनगर ओपी अंतर्गत रुतासाईं गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान दीपक मुददुइया तथा घायलों की पहचान सावन सवैंया, रेगा मुदुइया और सीताराम सवैया के रूप में की गयी. वे सभी ता़ंतनगर ओपी क्षेत्र के रुतासाई गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक घटना के समय वे सभी लोग खेत में ट्रैक्टर से हल जोतवा रहे थे. बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया और हल्की बारिश शुरू हो गयी. इसी दौरान बिजली जोर से कड़की और खेत के पास में ही ठनका गिरा. जिससे वे चारों इसकी चपेट में आ गये. सावन सवैंया ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर बाद होश आने पर घुटना के बल पर चलते हुए घर की ओर आ रहे थे. इस दौरान लोगों ने उसे देख कर जानकारी ली.
उसके बाद लोगों ने वे सभी के परिजनों को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही परिजन के लोग खेत पहुंचे और चारों को उठाकर आनन- फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल सीताराम को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.
