
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के जमालपुर धीरजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी में संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकट्य दिवस श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सद्गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम के दौरान हरियाली थीम एक पेड़ आपके नाम के अंतर्गत संस्थान के निदेशक डॉ दिग्विजय भारत द्वारा सद्गुरु कबीर के नाम पर स्मृति पर पौधरोपण किया गया. उन्होंने कहा कि कबीर साहेब का जीवन सत्य, सेवा और समरसता का प्रतीक है. हम उनके विचारों को जीवन में अपनाकर समाज को नई दिशा दे सकते हैं. कार्यक्रम में अमित कुमार, मोनिका कुमारी, सुनील सरदार, अभिषेक कुमार सिन्हा, कौशल कुमारी समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका व बच्चे उपस्थित थे.
