
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां/रांची, झारखंड. करीब सात माह से लंबित मनरेगा श्रमिकों का पारिश्रमिक राशि एक सप्ताह के बाद आने लगेंगे. उक्त आश्वासन झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल को मनरेगा आयुक्त झारखंड एवं संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने दी. इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आंदोलन के दौरान हुई समझौता व मांग से उन्हें अवगत कराया. साथ ही कर्मियों का लंबित वेतन भुगतान कराने की मांग की गयी.
सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष शंकर सतपथी ने बताया कि इस दौरान मनरेगा कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि सात माह से मनरेगा कर्मचारियों को मानदेय भुगतान बकाया है, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. एक सप्ताह के अंदर एक मुस्त भुगतान किया जायेगा.
एक सप्ताह के बाद मजदूरों का मजदूरी भुगतान भी आना प्रारंभ हो जायेगा. वहीं आंदोलन के दौरान हुई समझौता के कागजात तैयार कर ली गयी है. जल्द ही अनुमोदन के लिए ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री के समक्ष दस्तावेज भेजा जायेगा.
