विधायक गागराई के प्रयास से झारगोविंदपुर में सात दिन बाद हुई विद्युत आपूर्ति बहाल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के झारगोविंदपुर गांव में सात दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत महसूस किया. समाजसेवी आलोक प्रधान ने बताया कि ठनका की चपेट में आकर गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था. इसकी वजह से करीब 150 उपभोक्त सात दिन से अंधेरे में रहने को विवश थे. विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई पहल नहीं होने से इसकी जानकारी विधायक दशरथ गागराई को दी गयी.

विधायक के प्रयास से महज कुछ घंटों में ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने कर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई. इस मौके पर पूर्व सैनिक विजय कुमार साहु, निरंजन प्रधान, आशुतोष प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, गोविंद प्रधान, शिवा प्रधान, गौरांग प्रधान, राजेश प्रधान, नित्यानंद प्रधान, अमित प्रधान, अतुल प्रधान समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!