बड़ा गम्हरिया में 25 लाख से होगा गोपाल जिउ मंदिर का जीर्णोद्धार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बड़ा गम्हरिया में करीब 220 साल पहले निर्मित श्री गोपाल जिऊ मंदिर का 25 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा. इसको लेकर मंदिर परिवार के सदस्यों ने बाबा गोपीनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में भगवान की प्रतिमा को भजन-कीर्तन कर पुजारी गणेश दास के घर स्थापित की गयी.

श्री गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 1805 में मंदिर की आदिस्थापना की गयी थी. इसके बाद 1940 में चूड़ा निर्माण किया गया था. वर्तमान में मंदिर जर्ज हो रही है. इसको देखते हुए मंदिर परिवार के सदस्यों ने मंदिर का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया है. उन्होंने बताया कि निर्माण निर्माण में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित की गयी है, जिसका वहन मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जायेगा.

पुरी के कारीगरों द्वारा बनने वाली मंदिर देगा क्षेत्र को पहचान
श्री गोस्वामी ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए पुरी से कारीगरों को आमंत्रित किया गया है. इसका भूमिपूजन रथयात्रा में किया जायेगा, जबकि छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है.

उन्होंने बताया कि उक्त मंदिर पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनेगा. वहीं मंदिर की वजह से उक्त क्षेत्र को अलग पहचान मिलेगा. मंदिर का जीर्णोद्धार कराने को लेकर मंदिर परिवार के सदस्य काफी उत्साहित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!