आर्का जैन कॉलेज में आयोजित दीक्षांत सारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर/सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के मोहनपुर में स्थित आर्का जैन कॉलेज में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन शामिल हुए.

मौके पर राज्यपाल श्री गंगवार ने कहा कि दीक्षांत समारोह शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि एक नई व सामाजिक यात्रा की शुरुआत है. अतः इस समारोह में डिग्री प्राप्त कर रहे छात्र यहां से प्राप्त शिक्षा एवं ज्ञान का उपयोग अपने साथ-साथ समाज व देश के विकास में करें, तभी यह सार्थक होगी.

श्री गंगवार ने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया आदि अभियानों ने देश में युवाओं के लिए अवसरों के नये द्वार खोल दिये हैं. अतः रोजगार तलाशने की बजाय नौकरी देने वाले बनें. इसके लिए उद्यमिता और नवाचार की ओर ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत है. छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए राज्यपाल ने विश्वास जताया कि वे विकसित भारत 2047 मिशन को पूरा करने में सहभागी साबित होंगे.

वहीं विशिष्ट अतिथि चंपाई सोरेन ने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही समाज से लेकर देश तक का विकास संभव है. इस क्रम में उन्होंने अरका जैन यूनिवर्सिटी द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र अर्जित उपलब्धियों की सराहना की. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया. समारोह में 48 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. इनमें 2023 के 26 और 2024 के 22 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्हें राज्यपाल गंगवार ने मंच पर सम्मानित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!