जमीन विवाद में महिला की हत्याकर शव रेल पटरी पर फेंका, सात रिश्तेदारों पर मामला दर्ज

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सीनी-कांड्रा रेलवे स्टेशन के मध्य कांड्रा थाना अंतर्गत भालुकपहाड़ी व भादुवागोड़ा के बीच रेल पटरी से मंगलवार को पुलिस ने एक 64 वर्षीय वृद्धा का क्षत विक्षत शव बरामद किया. मृतक की पहचान हुदू पंचायत के मनोहरपुर नवासी लुथरू माझी की पत्नी मैनु माझियान के रूप में की गयी. पुलिस के अनुसार पटरी पर पड़े कपड़ों से परिजनों द्वारा मृतिका की पहचान की गयी.

इसके बाद जमीन विवाद में रिश्तेदारों द्वारा ही उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर उसके शव को रेल पटरी पर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही सात लोगों के खिलाफ कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.
31 मई की दोपहर से लापता थी वृद्धा
दर्ज प्राथमिकी में मृतिका के पति ने बताया है कि 31 मई शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे मैनु माझीयान गांव के बाहर पहाड़ी झरना पर कढ़ाई में कपड़ा एवं साबुन लेकर नहाने के लिए निकली थी. जब शाम तक घर नहीं आई तो मै खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली तो मुझे लगा कि कही रिश्तेदार के घर गयी होगी.

दूसरा रविवार दोपहर तक कहीं पता नहीं चलने पर अपनी छोटी बेटी एवं दामाद शिबु सोरेन को अपने भतीजा काशीनाथ मुर्मू से ग्राम गोपीनाथपुर सूचना भेजवाया. बेटी दामाद के आने के बाद अपने भतीजा व अन्य लोगो के साथ भी पत्नी की खोजबीन की पर दूसरा दिन भी कहीं पता नहीं चल पाया.
मंगलवार को रेल पटरी पर शव को पाया गया
श्री माझी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि तीन जून मंगलवार सुबह आठ बजे जानकारी मिली कि भालुकपहाड़ी एवं भादुवागोड़ा के बीच रेलवे ट्रेक पर महिला का सिर एवं पैर कटा हुआ शव पड़ा है. वहां पहुंचने पर पटरी के पास पड़े कपड़ों से उसकी पहचान अपनी पत्नी के रूप में की.

बताया गया कि करीब पांच से से उनके रिश्तेदारों के साथ जमीन विवाद चल रहा है. मामले को लेकर पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटना घट चुकी है. उस वक्त पंचायत स्तर पर मामले को सुलझा लिया गया था, लेकिन जमीन विवाद जारी था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!